Mobile Fraud Exposed: Any Desk ऐप से ठगी करने वाला जामताड़ा का आरोपी कोनी पुलिस के हत्थे चढ़ा

महिला के खाते से 1 लाख 99 हजार 778 रुपये ट्रांसफर कर की थी साइबर धोखाधड़ी

कोनी पुलिस ने मोबाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले जामताड़ा निवासी.. आरोपी को गिरफ्तार किया है.. (Mobile Fraud Exposed) मामला आईटी एक्ट से जुड़ा है.. जिसमें प्रार्थीया द्वारा एक ऐप के जरिए की गई खरीददारी के बाद.. सामान वापसी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर.. ठगों ने दूसरे मोबाइल नंबर से संपर्क कर पैसे वापस करने का झांसा दिया.. और Any Desk ऐप डाउनलोड करवा लिया.. इसके बाद प्रार्थीया के ग्रामीण एवं सहकारी बैंक खाते से 1 लाख 99 हजार 778 रुपये.. आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की गई..

मोबाइल ठगी का खुलासा, (Mobile Fraud Exposed) 

विवेचना के दौरान आरोपी के मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी सामने आई.. जो बाबूधन कर्मकार निवासी ग्राम झपदाहा जिला जामताड़ा (झारखंड) के नाम पर पाया गया.. पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में.. बैंक खाता खोलकर लोगों से ठगी कर पैसे निकालने की बात स्वीकार की.. आरोपी के कब्जे से खाता से संबंधित रजिस्टर्ड मोबाइल जब्त किया गया है.. जबकि मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है और आगे की विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई