रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने को CM विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर की पहली महिला विधायक और समाजसेवी स्वर्गीय रजनी ताई उपासने को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे रविवार को पुलिस लाइन स्थित उनके निवास पहुँचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

सीएम ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है। आपातकाल के कठिन समय में उनके साहस और धैर्य ने सबको प्रेरित किया। विधायक रहते हुए उन्होंने रायपुर के विकास और जनता की भलाई को हमेशा प्राथमिकता दी।

सादगी, ईमानदारी और समाज से जुड़ाव उनकी पहचान रही। वे महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए हमेशा सक्रिय रहीं।

92 साल की उम्र में हाल ही में उनका निधन हुआ। साल 1977 में जनता पार्टी से चुनाव जीतकर उन्होंने रायपुर की पहली महिला विधायक बनने का इतिहास रचा था। उस दौर में जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम थी, तब जनता का विश्वास जीतना उनके संघर्ष और साहस का प्रतीक रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button