Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर में IPL का क्रेज चरम पर, MI-RCB मैच के टिकट मिनटों में सोल्ड आउट, कालाबाजारी भी तेज

रायपुर में IPL 2026 के दो बड़े मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 13 मई को Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगे। इन मैचों को लेकर टिकटों की भारी मांग है और कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ रही है।

10 मई के मैच के लिए जैसे ही दूसरे चरण की टिकट बिक्री शुरू हुई, कुछ ही मिनटों में टिकट सोल्ड आउट हो गए। 2600 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक के टिकट तेजी से बिके। खासकर कम कीमत वाले टिकट सबसे पहले खत्म हो गए। पहले चरण में स्टेडियम की आगे की सीटें पहले ही भर चुकी थीं, इसलिए दूसरे चरण में ज्यादातर पीछे की सीटों के टिकट ही उपलब्ध थे।

वहीं 13 मई को होने वाले RCB और KKR मुकाबले के लिए दर्शकों की दिलचस्पी थोड़ी कम नजर आ रही है। अब तक करीब 60 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं, जबकि बाकी टिकट अभी उपलब्ध हैं।

इधर टिकटों की कालाबाजारी भी खुलेआम हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, 3000 रुपये का टिकट 6000 रुपये या उससे ज्यादा में बेचा जा रहा है। प्रीमियम स्टैंड के टिकट 16 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। इससे आम दर्शकों को टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।

इस बीच Mumbai Indians की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। Rohit Sharma, Suryakumar Yadav और अन्य खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचे, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि कप्तान Hardik Pandya टीम के साथ नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभाल सकते हैं।

वहीं Royal Challengers Bengaluru की टीम 9 मई को रायपुर पहुंचेगी। टीम के साथ Virat Kohli भी आएंगे। RCB यहां पांच दिन रुककर दोनों मैचों की तैयारी करेगी।

प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र में दर्शकों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। स्टेडियम और होटल परिसर में भी सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रख रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई