महासमुंद: होटलों-ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग, 57 सिलेंडर जब्त

महासमुंद: जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने सरायपाली और बसना क्षेत्र के होटल-ढाबों में छापेमारी कर 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
जांच के दौरान सरायपाली में पंडित होटल, मंजीत ढाबा, अमृत होटल और शिवानी स्वीट्स से सिलेंडर जब्त हुए। वहीं बसना में बिकानेरी स्वीट्स, सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट, साहू होटल, यादव होटल और लक्ष्मी गौरी से भी गैस सिलेंडर पकड़े गए।
टीम ने पाया कि इन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक काम के लिए किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। जब्त सिलेंडरों का मामला कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
खाद्य विभाग ने होटल-ढाबा संचालकों से अपील की है कि वे केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी जांच जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





