मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा, किया गुरु और दुर्गा मंदिर में दर्शन

रायगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर ग्राम सिरकीनारा स्थित स्कूल मैदान के हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार और पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने भुंइयापानी में गुरु दर्शन किए और इसके बाद दुर्गा मंदिर तथा गुरु गादी में भी पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कुछ देर रुकने के बाद बगिया के लिए रवाना हो गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button