मंत्री लखन लाल देवांगन ने श्रमवीरों को किया राशि आबंटन, कहा- श्रमिक बच्चों को दी जाएगी ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग

रायपुर। प्रदेश के 66 हज़ार से अधिक श्रमवीरों को उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभिन्न योजनाओं की 48.82 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में दाल भात केंद्र शुरू होगा। इसके साथ श्रमिकों के बच्चों श्रम कल्याण मंडल की ओर से कोचिंग दी जाएगी।

शंकर नगर स्थित निवास में आयोजित कार्यक्रम में शंकर नगर स्थित निवास में उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने हितग्राहियों को राशि प्रदान करते हुए कहा कि श्रमिक भाई-बहनों को अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित करते हैं। 48 करोड़ 82 लाख रुपए आज उनके सीधे खाते में भेजेंगे। प्रदेश के हित में सरकार काम कर रही है। कल अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन है। उसे हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते है। खाते में सीधा श्रमिकों को पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button