Mineral Rate: खनिज की दरों में सालो बाद हुई बढ़ोत्तरी, 1 जून से लागू हुई नई दरें

Mineral Rate: बिलासपुर। बिलासपुर जिले में खनिजों के बाजार मूल्यों में लंबे समय बाद वृद्धि की गई है। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने यह संशोधन करते हुए खनिजों की नई दरों का निर्धारण किया है, जो 1 जून 2025 से प्रभावी हुई है। सरकारी करों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन खनन प्रक्रिया में उपयोग होने वाले संसाधनों की लागत में व्यापक वृद्धि हुई है। इसमें मशीनों, डीजल, बिजली, भूमि किराया और मजदूरी की लागत शामिल हैं।

इन कारणों से बाजार में खनिज शासकीय दरों की तुलना में कहीं अधिक कीमतों पर बेचे जा रहे थे। इससे न केवल शासकीय राजस्व प्रभावित हो रहा था, बल्कि अवैध खनिज परिवहन, भंडारण और उत्खनन के मामलों में कम जुर्माना लगने के कारण नियंत्रण के प्रयास भी कमजोर हो रहे थे। वर्ष 2019 के बाद से खनिजों की शासकीय बाजार दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया था।

आमतौर पर राज्य शासन द्वारा जब रॉयल्टी या अन्य करों में परिवर्तन किया जाता है, तब उसी अनुपात में खनिजों के बाजार मूल्य में भी वृद्धि की जाती है। परंतु वर्ष 2018 के बाद से रॉयल्टी या अन्य करों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई