अगले 4 दिन में बढ़ेगा पारा, कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने की संभावना है।

13 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं और आसमान साफ रहेगा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button