मेयर मीनल चौबे ने जोन 5 में ली समन्वय बैठक, सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताई

रायपुर। मेयर मीनल चौबे ने आज नगर निगम के जोन क्रमांक 5 में सभी वार्डों की समन्वय बैठक ली। बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों के साथ वार्डों की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

मेयर चौबे ने कहा कि सफाई व्यवस्था नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएसयूपी भाठागांव क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा वाहन नहीं पहुंचने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित रामकी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, सभी वार्डों के पार्षद और निगम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं और सुझाव साझा किए। अंत में, मेयर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई ताकि शहर को साफ-सुथरा बनाने में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी तय हो सके।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई