मनोहर लाल बोले: केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत–2047’ के विजन को साकार करने वाला दस्तावेज

रायपुर। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय बजट नवाचार और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने वाला है। यह बजट विकसित भारत–2047 के दीर्घकालिक लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। राजधानी रायपुर में एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों के लिए देश के आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास की स्पष्ट दिशा इस बजट में तय की गई है।

मनोहर लाल ने बताया कि यह बजट पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो शासन व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। इसमें 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है, जिससे राज्यों के विकास को आने वाले वर्षों में नई गति मिलेगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि बजट के प्रभावी क्रियान्वयन से बिजली, आवास, शहरी विकास और अधोसंरचना क्षेत्रों में तेज प्रगति होगी। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पाण्डेय और बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई