बिलासपुर में घर के आंगन में गोमांस काटते पकड़ा गया व्यक्ति, 7 किलो मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने गोमांस रखने और काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से करीब 7 किलो मांस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में गोमांस काट रहा है। इसके आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां पहुंचने पर आरोपी घर के आंगन में बैठकर मांस काटता हुआ मिला, जिसे तुरंत हिरासत में लिया गया।

आरोपी ने बताया सूखाकर करता था इस्तेमाल
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मांस को काटकर सुखाकर रखता था और बाद में उसका उपयोग करता था। पुलिस ने मौके से मांस के साथ उसे काटने में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त किए हैं।

कानूनी कार्रवाई के तहत भेजा गया रिमांड पर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु संरक्षण से जुड़े कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button