कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच ने धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व

बिलासपुर।बिलासपुर के लोखंडी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना, हवन और महाआरती से हुई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर मंच ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए मेधावी छात्राओं शिवानी तिवारी और अनुष्का तिवारी को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने समाज में एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने पर जोर दिया।

आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ युवा प्रकोष्ठ द्वारा पतंगबाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने समाज को संगठित रखने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button