बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 22 से ज्यादा नक्सली ढेर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुटा पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में अब तक 22 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर खुशी जताई और वीर जवानों के साहस और बलिदान को सलाम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त किया जाए। सरकार इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जल्द ही नक्सलवाद का अंत होगा और छत्तीसगढ़ एक खुशहाल राज्य बनेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button