कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

कोरबा।एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 2 टीआई, 4 एसआई, 3 एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल और 3 कांस्टेबल शामिल हैं।

तबादला आदेश के तहत दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को सौंपी गई है, जबकि नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। पसान के नए थाना प्रभारी के रूप में जटगा चौकी से एक एएसआई की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम उईके को पाली से सिविल लाइन थाना भेजा गया है।

लेमरू से एएसआई कुंवर साय पैकरा को जटगा चौकी भेजा गया है, वहीं एएसआई लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को रक्षित केंद्र से पाली थाना पदस्थ किया गया है।

यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button