रतनपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, दर्जनभर वाहन जप्त

सोमवार की रात्रि को रतनपुर वन परिक्षेत्र के बानाबेल सर्किल अंतर्गत आमामुडा परिसर के धोबघाट में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए अनेको वाहनो को वन विभाग द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई। वही वाहनो को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 और धारा 52 के अंतर्गत रेत सहित जप्त किया गया है जप्त वाहनो में हाइवा नग 4 नग, पोकलेन चैन माउंटिंग 01 नग, ट्रैक्टर 02 नग एवं मोटर सायकल 01 नग शामिल है।जप्त वाहनो को रतनपुर परिक्षेत्र परिवहन कर रखा गया है ।जबकि जप्त वाहनो के विरूद्व राजसात की कार्यवाही धारा 52 के अंतर्गत पकी गई।यह कार्यवाही सुबह तक जारी रही कार्यवाही में रतनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह ठाकुर परिक्षेत्र सहायक बानाबेल मोहम्मद शमीम, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button