हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, झंडा बांधते समय गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

रायपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की दम्मानी कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। झंडा बांधते समय ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक फेल हो जाने से दो युवक लगभग 35 से 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े।

हादसे में एक युवक, नितुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सागर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सागर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। हनुमान जन्मोत्सव के लिए झंडा बांधा जा रहा था और इसके लिए ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक सिस्टम का उपयोग किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर ज्यादा वजन होने के कारण हाइड्रोलिक अचानक बंद हो गया और दोनों युवक नीचे गिर गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button