महावीर नगर चौक पर फटी मेन पाइपलाइन, लाखों लीटर पानी बर्बाद – 8 इलाकों में नहीं आएगा पानी

रायपुर,
रायपुर के महावीर नगर चौक स्थित बिजली ऑफिस के पास आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना हुई, जब पानी की मेन पाइपलाइन तेज प्रेशर के कारण फट गई। पाइप फटते ही सड़क पर करीब 30 से 45 मिनट तक लाखों लीटर पानी फव्वारे की तरह बहता रहा, जिससे शहर के कई हिस्सों में आज शाम पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

कई इलाकों में पानी की किल्लत
इस हादसे से सड्डू, मोवा, जोरा समेत ज़ोन-9 के अंतर्गत आने वाले 8 से अधिक इलाकों के लगभग 3 लाख लोग प्रभावित होंगे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आज शाम तक इन क्षेत्रों में जल आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।

12 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा
स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइपलाइन फूटने के बाद पानी 12 फीट ऊंचाई तक फव्वारे की तरह उठता रहा। मरम्मत कार्य शुरू होने तक लाखों लीटर पीने का पानी व्यर्थ बह गया।

नगर निगम की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और जल कार्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने बताया कि मेन पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज शाम जल आपूर्ति बंद रहेगी, लेकिन कल सुबह से पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी कर दी जाएगी।

जोन-3 की भी कुछ टंकियों से प्रभावित रहेगी सप्लाई
जल विभाग के ईई नरसिंह फरेंद्र ने जानकारी दी कि ज़ोन-9 के सभी वार्ड और ज़ोन-3 की कुछ पानी की टंकियों से होने वाली सप्लाई भी प्रभावित रहेगी। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button