Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

महविश ने की युजवेंद्र चहल की तारीफ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

नई दिल्ली। टीम इंडिया के फिरकी मास्टर युजवेंद्र चहल इन दिनों आईपीएल में छाए हुए हैं. बात चाहे अफेयर की हो या फिर उनके प्रदर्शन की चहल के चर्चे चारो तरफ हैं. केकेआर के खिलाफ मुकाबले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड आरजे महविश की चहल की तारीफ में पोस्ट वायरल हुई थी. अब चहल की एक पोस्ट से खलबली मची है. यजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर गुलाब के गुलदस्ते के साथ एक स्टोरी शेयर की जो आग की तरह फैल गई.

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में चहल ने 4 विकेट लेकर सुर्खियां बटोर ली थीं. सभी ने उनकी तारीफ की थी. आरजे महविश ने भी इंस्टाग्राम पर उनके तारीफों के पुल बांध दिए थे. चहल की स्टोरी वायरल हुई और सवालों की बौछार हो गई. चहल गुलदस्ते के साथ सेल्फी लेते नजर आए थे. फैंस ने सवाल किए कहीं ये आरजे महविश ने तो नहीं भेजा है. जिसके बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया.

कई रेडिट यूजर्स ने यहां तक ​​दावा किया कि चहल ने स्टोरी में महवश को चुपके से टैग किया था. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. जैसे ही रेडिट पोस्ट वायरल हुई, और भी लोग चहल के इंस्टाग्राम पर आए और फोटो को देखा. गुस्साए नेटिज़न्स ने रेडिट पोस्ट के कमेंट सेक्शन में चहल को ट्रोल भी किया. अफवाहों का बाजार गर्म होने के साथ ही चहल ने स्टोरी को पूरी तरह से डिलीट कर दिया था.

आरजे महविश और युजवेंद्र चहल को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया है. हालांकि, एक बार महविश ने अपने रिश्ते पर सफाई भी दी, लेकिन अब दोनों ने चुप रहना ठीक समझा है. दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं. महविश की हर फोटो पर चहल का लाइक मिलता है और कई बार वह कमेंट करते भी नजर आते हैं. आईपीएल में चार विकेट लेने के बाद महविश ने चहल की खूब तारीफ की.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई