महतारी वंदन योजना: महिलाओं के लिए फिर खुलेगा आवेदन, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक इस योजना की 13 किश्तें जारी हो चुकी हैं, यानी महिलाओं को कुल 13,000 रुपए का लाभ मिल चुका है।

अब एक अच्छी खबर आ रही है! महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना में नए लाभार्थियों को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल महीने में ऑनलाइन पोर्टल फिर से खोला जा सकता है, जिससे नई महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा।

जो महिलाएं अब तक इस योजना में पंजीयन नहीं करवा पाई हैं, वे जल्द ही आवेदन कर सकेंगी। सरकार की यह पहल प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button