Lock In Science College Ground: खेल पर ताला,साइंस कॉलेज प्रबंधन ने बंद किया बास्केटबॉल पोर्च

छलांग लगाकर खेलने को मजबूर छात्र, अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन...????

पढ़ाई के साथ खेल को बढ़ावा देने की बातें तो हर मंच पर होती हैं, लेकिन हकीकत साइंस कॉलेज मैदान में कुछ और ही बयां कर रही है। (Lock In Science College Ground) यहां कॉलेज प्रबंधन ने बास्केटबॉल खेलने वाले पोर्च के गेट पर ताला जड़ दिया है, जिससे रोज़ अभ्यास करने आने वाले खेल प्रेमी छात्र अब गेट कूदकर अंदर जाने को मजबूर हैं।

छलांग लगाकर खेलने को मजबूर छात्र, अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन…????

सवाल यह है कि अगर इसी दौरान कोई अनहोनी हो जाए तो जिम्मेदारी किसकी होगी—उन बच्चों की, जो खेलकर अपने शहर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का सपना देख रहे हैं, या फिर उस कॉलेज प्रबंधन की, जो अपने कमरों में बैठकर मनमाने फैसले थोप रहा है। (Lock In Science College Ground) मैदान है तो खेलेंगे ही, इसमें बच्चों की क्या गलती? लेकिन लगता है कि साइंस कॉलेज प्रबंधन को न खेल से मतलब है, न खिलाड़ियों के भविष्य से—बस ताला लगाना ही समाधान मान लिया गया है.….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई