मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल गृह का निरीक्षण, बच्चों को दिया आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का संदेश

बलरामपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर स्थित उदय शांति बालक बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायज़ा लिया। साथ ही अध्ययन कक्ष, रहने की सुविधा और खेलकूद गतिविधियों की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को सुरक्षित माहौल, अच्छी शिक्षा और बेहतर संस्कार मिलें, ताकि वे जीवन में प्रगति कर सकें और उज्ज्वल भविष्य बना सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई