पशु तस्करी के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार: बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड तौफीक अंसारी और उसके साथी मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सोनपूर्वा गांव के रहने वाले हैं। इस कार्रवाई से पुलिस को लंबे समय से तलाश रहे मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।

यह मामला 4 मई 2025 का है, जब बलरामपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर झारखंड के तस्करों को 6 बैलों से भरी पिकअप गाड़ी के साथ पकड़ा था। उस समय चालक और अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में जांच में संगठित अपराध का खुलासा होने पर धारा 111 भी जोड़ी गई।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और पायलटिंग कर रही दूसरी पिकअप भी जब्त की थी। इसके बाद 23 अगस्त को विशेष टीम ने सोनपूर्वा गांव में छापेमारी कर मास्टरमाइंड तौफीक अंसारी और मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया।

24 अगस्त को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। यह कार्रवाई पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई