इंसाफ मांगने आई महिला के साथ वकील ने किया शोषण, केस दर्ज

बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसाफ की उम्मीद पर भरोसा करने वालों को झकझोर कर रख दिया है। कोरबा से आई एक महिला, जो पहले से ही बलात्कार का शिकार हो चुकी थी, उसे न्याय दिलाने का भरोसा देकर एक वकील ने उसके साथ धोखा किया।

पीड़िता ने पहले कोरबा जिले में एक युवक पर बलात्कार का केस दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही थी। इसी बीच बिलासपुर के एक वकील ने महिला को भरोसे में लेकर कहा कि वह उसे इंसाफ दिलवाएगा। वकील ने महिला को बिलासपुर बुलाया और कोटा इलाके के एक रेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया।

घटना के बाद वकील ने महिला से दूरी बना ली और किसी भी तरह का संपर्क नहीं किया। कई बार कोशिश करने के बाद भी जब आरोपी वकील ने कोई जवाब नहीं दिया, तो मानसिक रूप से परेशान महिला ने सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कर लिया है। अब मामला जांच में है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button