भिलाई में खुल सकता है ललित कला अकादमी का रीजनल सेंटर, एनएसडी शाखा पर भी पहल

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कला और संस्कृति के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। राज्य शासन अब भिलाई में ललित कला अकादमी का रीजनल सेंटर खोलने के लिए पहल करेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की शाखा खोलने को लेकर भी केंद्र सरकार से चर्चा की जाएगी।

संस्कृति विभाग के डायरेक्टर विवेक आचारी ने कलाकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। इस अवसर पर प्रख्यात चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी, बी.एल. सोनी, विजय शर्मा, मोहन बराल, प्रवीण कालमेघ, रूपा साहू, गुंजन शर्मा और ललित कला अकादमी नई दिल्ली के बोर्ड सदस्य डॉ. अंकुश देवांगन मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सांसद विजय बघेल और छत्तीसगढ़ के कलाकार लंबे समय से भिलाई में ललित कला अकादमी की मांग कर रहे थे। यह मांग विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में भी शामिल की गई थी। डायरेक्टर विवेक आचारी ने कहा कि अब राज्य शासन इस दिशा में ठोस पहल करेगा और मुख्यमंत्री के साथ मिलकर केंद्रीय संस्कृति मंत्री से मुलाकात की जाएगी।

उन्होंने बताया कि डॉ. अंकुश देवांगन ने एनएसडी शाखा खोलने के लिए भी अनुमति प्राप्त कर ली है। यदि दोनों संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित होते हैं तो इससे न सिर्फ प्रदेश की कला और नाट्य परंपरा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

इस पहल से छत्तीसगढ़ के कलाकारों में उत्साह का माहौल है और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई