पार्किंग की कमी से शहर की रफ्तार थमी, जाम बना रोज की परेशानी

जगदलपुर। वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ शहर में पार्किंग संकट लगातार गहराता जा रहा है। मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर रोजाना लंबा जाम आम बात बन गई है। मल्टी लेवल पार्किंग की योजनाएं वर्षों से कागजों तक सीमित हैं। निर्धारित पार्किंग नहीं होने से वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं। पैलेस रोड, संजय बाजार और गोलबाजार क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कार्यालयीन समय और बाजार खुलने पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में भी पार्किंग व्यवस्था नाकाफी है। इसका सीधा असर आम नागरिकों और आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है।

पिछले दस वर्षों में वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। लेकिन उसी अनुपात में पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन का विस्तार नहीं हुआ। लोगों ने जल्द पार्किंग परियोजनाएं शुरू करने की मांग उठाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button