कोरबा: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी वकील हिरासत में

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला ने वकील पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वकील को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता तलाकशुदा है और उसकी मुलाकात साल 2020 में एक काम के सिलसिले में वकील श्रीराम श्रीवास से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने महिला को शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

महिला का आरोप है कि वह वकील के शादी के वादे पर भरोसा कर रिश्ते में रही, लेकिन जब उसने शादी की बात दोहराई तो आरोपी मुकर गया और दूरी बनाने लगा। खुद को ठगा महसूस कर महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी वकील है और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button