Minister’s statement: जानिए मंत्री टंकराम वर्मा ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बिलासपुर आगमन पर क्या कहा……..

Minister’s statement: बिलासपुर। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातनी हैं, धर्म के रक्षक हैं। भगवान बजरंगबली के भक्त हैं। हम सबको जोड़ के रखे हैं… छत्तीसगढ़ और देश की खुशहाली के लिए हमेशा काम करते हैं। आज हमने भी उनके दर्शन किए हैं। आगे उन्होंने हिंदू राष्ट्र की बात को लेकर कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र रहा है, हिंदू राष्ट्र है,और हिंदू राष्ट्र रहेगा… हम सब सनातनी हैं और इतिहास यही बताता है। हमारे महाराज जी धर्म की रक्षा में लगे हुए हैं। हमारे प्रणेता हैं मार्गदर्शक हैं।

फर्जी सर्पदंश मुआवजे के मामले में कहा कि पिछले समीक्षा बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी ये विषय हमको गंभीर लगा था और हमने कलेक्टर को निर्देशित किया है कि जो भी प्रकरण अब बनेंगे। उन सब का समुचित परीक्षण किया जाए.हेल्थ, रेवेन्यू, गांव वालों सभी से बयान लिया जाए। पूरा परीक्षण करने के बाद ही प्रकरण तैयार किया जाए यदि कोई फर्जी प्रकरण सामने आता और उसमें जिसकी भी मिल भगत होगी उस पर कार्रवाई होगी।

धर्मांतरण पर कहा कि धर्मांतरण अपने आप में गलत है। भारतीय संविधान में सभी व्यक्तियों को अधिकार है, कि अपनी इच्छा के अनुसार अपने धर्म का पालन करें और पूजा पद्धति को अपनाएं ।लेकिन किसी व्यक्ति को प्रलोभन देकर या दबाव बनाकर यदि धाम परिवर्तन करते हैं तो यह गैर कानूनी है। इसका विरोध होना चाहिए।

वही भारतमाला परियोजना पर कहा : भारतमाला प्रोजेक्ट पर विष्णु देव साय की सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW को मामले की जांच सौंपी है।जहां से भी भारत माता प्रोजेक्ट होकर निकला है वहां पर कार्रवाई हो रही है, जांच हो रही है और जांच में जिसका भी नाम सामने आता है.जो भी गड़बड़ी में शामिल होगा चाहे वह भू माफिया हो,अधिकारी हो या फिर कर्मचारी।

उस पर कार्रवाई होगी। बड़े-बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। और उन पर कार्रवाई भी हो रही है। कुछ जेल भी गए हैं,और जिनका नाम सामने आएगा सभी जेल जाएंगे।इसे राजनीतिक संरक्षण नहीं है,सीएम साय की सरकार भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस हैऔर जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button