Knife attack: बीच सड़क पर महिला पर चाकू से हमला
वीडियो वायरल

तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में दिनदहाड़े एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है, (Knife attack) जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति सिंह अपनी स्कूटी से जा रही थीं, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें पीछे से घेरा और उनके गले पर चाकू से वार कर दिया।
महिला के गले पर बाइक सवारों ने किया वार, (Knife attack)
हमला इतनी तेजी से किया गया कि महिला को संभलने का मौका भी नहीं मिला और हमलावर तुरंत अपनी बाइक भगाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गई, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों की हरकत साफ नजर आ रही है। सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है…..





