सीएम विष्णु देव साय से मिले कैलाश विजयवर्गीय, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री साय ने कैलाश विजयवर्गीय का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के प्रतीक शॉल और नंदी भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज भी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button