Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

एक बार फिर से शुरू होने जा रही कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश मंत्रालय ने दी बड़ी खबर

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पिछले कुछ सालों से बॉर्डर पर गतिरोध जारी है. लेकिन दोनों देशों की तरफ से लगातार रिश्ते को सामान्य बनाने की दिशा में पहल भी हो रही है. इस बीच,  कैलाश मानसरोवर यात्रा को एक बार फिर से शुरू करने को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने बड़ी खबर दी है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद कई सालों तक स्थगित रहने के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द ही आम लोगों के लिए फिर से शुरू हो सकती है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम जल्द ही कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जनता के लिए एक नोटिस जारी करेंगे. यात्रा जल्द ही फिर से शुरू होने की संभावना है.’ वहीं, एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष होगी और हम इसकी तैयारी कर रहे हैं.’

जनवरी की शुरुआत में भारत और चीन ने यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला किया था और सीधी उड़ानें बहाल करने पर सहमति जताई थी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बीजिंग में चीनी उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग के साथ बातचीत के बाद इन फैसलों का ऐलान किया था.
कोविड-19 और उसके बाद चीन की तरफ से यात्रा व्यवस्थाओं का नवीनीकरण न किए जाने की वजह से 2020 से यह यात्रा नहीं हुई है. वहीं, फरवरी में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बाइलेट्रल रिलेशन्स, सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द के मैनेजमेंट तथा कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने के संबंध में समीक्षा की थी.

भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाओं पर एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘सैद्धांतिक रूप से, दोनों देश इस बात पर सहमत हो गए हैं कि उड़ान संचालन फिर से शुरू होगा. दोनों पक्षों की तकनीकी टीमें उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तकनीकी व्यवस्थाओं पर विचार कर रही हैं. दोनों नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों ने मुलाकात की है और रूपरेखा सहित प्रासंगिक तौर-तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं.’

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई