Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

इजराइल में नौकरी का मौका, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए 3500 पदों पर भर्ती

इजराइल में रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। होम बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग दो लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत संचालित की जा रही है।

3500 पदों पर होगी भर्ती, मिलेगा आकर्षक वेतन

यह भर्ती नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के माध्यम से की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से करीब 1.99 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। नियुक्ति दो वर्ष के अनुबंध पर होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

उम्मीदवारों को आवास, भोजन, चिकित्सा बीमा, राष्ट्रीय अवकाश और वार्षिक अवकाश जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्य सप्ताह में छह दिन का होगा।

आवेदन के लिए निर्धारित की गई पात्रता

आवेदकों के लिए न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय होना चाहिए। उम्मीदवार के पास भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे के ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

इसके अलावा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या नर्स असिस्टेंट से संबंधित प्रमाणपत्र भी मान्य होंगे। उम्मीदवार की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसके पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना आवश्यक है।

ऑनलाइन पंजीयन और इंटरव्यू के बाद होगा चयन

इच्छुक उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अंतिम चरण में इजराइल के नियोक्ता द्वारा ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में इजराइल में कार्य कर चुके व्यक्ति इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी चरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरे किए जाएंगे, जिससे योग्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई