Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

झारखंड विधानसभा चुनाव का तारीख का ऐलान , दो चरणों में होंगे चुनाव जानिए पूरा शेड्यूल

नई दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में इसकी घोषणा की. झारखंड में चुनाव दो चरणों में होंगे. आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का दावा किया है. लोगों से अधिक-से-अधिक संख्या में चुनाव में भाग लेने की अपील की है.

आखिरकार झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गई. दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव के तारीखों की घोषणा की. झारखंड के साथ-साथ महाराष्ठ विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भी की गई. झारखंड में कुल दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव को लेकर आयोग ने सारी तैयारी कर ली है. आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा किया है. झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होंगे. 23 नवंबर को काउंटिंग होगी.

झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे.

पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी. इसमें नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर को है. स्क्रूटनी के लिए 28 और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर को है. पहले चरण के लिए मतदान की तिथि 13 नवंबर 2024 है. दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी. इसमें नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर को है. स्क्रूटनी के लिए 30 और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 01 नवंबर को है. दूसरे चरण के लिए मतदान की तिथि 20 नवंबर 2024 है. मतगणना की तारीख 23 नवंबर है.

झारखंड में पहले चरण में इन सीटों पर वोटिंग होगी

सीट- कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर

झारखंड में दूसरे चरण में इन सीटों पर वोटिंग होगी

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी।

 

झारखंड 81 सीट

 

अनारक्षित- 44

 

एसटी- 28

 

एससी- 09

 

5 जनवरी 2025 को झारखंड विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा

कुल मतदाता – 2.06 करोड़ (15 अक्टूबर 2024)

 

महिला- 1.29 करोड़

 

पुरुष- 1.31 करोड़

 

नये मतदाता (18-19 वर्ष)- 11.84 लाख से कम

 

युवा वोटर्स (20-29 वर्ष)- 66.84 लाख से कम

 

दिव्यांग- 3.67 लाख

 

85 वर्ष से अधिक वोटर्स- 1.14 लाख

 

100 वर्ष से अधिक उम्र वाले वोटर- 1706

 

थर्ड जेंडर- 448

 

मतदान केंद्र- 29,562

 

कुल क्षेत्र- 20,281

 

शहरी क्षेत्र- 5,042

 

ग्रामीण- 24,520

 

एक बूथ पर एवरेज वोटर्स की संख्या- 881

 

दिव्यांग- 48

 

महिला- 1,271

 

यूथ- 139

बता दें कि झारखंड में कुल 81सीट हैं. फिलहाल सूबे में इंडिया गठबंधन की सरकार है. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद जो दलगत स्थिति है वो इस प्रकार है. जेएमएम के पास 26 सीट है, कांग्रेस के पास 17 सीट, राजद के पास 1 सीट है. वहीं बीजेपी के पास 25 सीट, आजसू के पास 3 सीट, माले के पास 1 सीट है, वहीं एक सीट निर्दलीय के पास है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई