रायपुर में ज्वेलरी मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ की लूटकर बदमाश फरार

रायपुर में सराफा कारोबारी के मैनेजर से करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से हमला कर ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आंधी-बारिश के दौरान बनाया निशाना
घटना के समय मैनेजर एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच जेवरात लेकर जा रहा था। रास्ते में आंधी-बारिश के कारण वह कुछ देर के लिए रुक गया। जैसे ही मौसम सामान्य हुआ और वह आगे बढ़ा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

तलवार से वार कर छीना ज्वेलरी बैग
बदमाशों ने मैनेजर के सिर पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों की संख्या दो से तीन थी और उन्हें पीड़ित के रूट और समय की पहले से जानकारी थी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, नाकेबंदी जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई