IT Raid: बिलासपुर में आईटी रेड, सड़क ठेकेदार बी.आर.गोयल के ठिकानों पर छापा…
टोल प्लाजा से खुलेगा राज,आयकर विभाग अलर्ट...

बिलासपुर में सड़क ठेकेदार बी.आर. गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। (IT Raid) टैक्स गड़बड़ी की सूचना के बाद शुक्रवार को आईटी की टीम ने छापेमारी की।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आयकर विभाग की टीम तीन गाड़ियों में पाराघाट टोल प्लाजा स्थित टोल ऑफिस पहुंची। यहां टीम ने दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच शुरू की। कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, साथ ही संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।
टोल प्लाजा से खुलेगा राज,
मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को सड़क निर्माण से जुड़े लेन-देन में अनियमितता की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान टोल ऑफिस में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया।फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद ही टैक्स गड़बड़ी की वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी। आयकर विभाग ने संकेत दिए हैं कि जांच के दायरे में अन्य ठिकाने भी आ सकते हैं।





