IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG ग्रुप कमांडर, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर मिली जिम्मेदारी

IPS अधिकारी जितेंद्र शुक्ला ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर का पदभार संभाल लिया है। कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2013 बैच के IPS अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में एसपी स्तर के पद पर नियुक्त किया गया था।

जितेंद्र शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 सितंबर 1983 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई इलाहाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज से की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए तथा भूगोल विषय में एमए की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

जितेंद्र शुक्ला ने 2 सितंबर 2013 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) ज्वाइन की। प्रशिक्षण के दौरान वे बिलासपुर में रहे और कोटा थाने के प्रभारी के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अंबिकापुर में सीएसपी और सुकमा में एडिशनल एसपी के रूप में काम किया।

अपने अब तक के करियर में वे सुकमा, महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव और दुर्ग जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर भी तैनात रहे हैं। अब एनएसजी में ग्रुप कमांडर की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्हें देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अहम अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button