10 साल बाद रायपुर में IPL का रोमांच, विराट-रोहित के साथ सेलिब्रिटीज के पहुंचने की संभावना

रायपुर में 10 साल बाद IPL मैचों की वापसी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले मुकाबलों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच में Virat Kohli और Rohit Sharma के फैंस बड़ी संख्या में पहुंचने वाले हैं।
सेलिब्रिटीज के आने की भी चर्चा
मैच को लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की चर्चाएं भी तेज हैं। खबर है कि Anushka Sharma और Ritika Sajdeh भी रायपुर पहुंच सकती हैं। वहीं Reliance Industries से जुड़े अंबानी परिवार के सदस्यों के भी मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
सुरक्षा के लिए 1500 जवान तैनात
मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 8 आईपीएस अधिकारियों, 20 राजपत्रित अधिकारियों और करीब 1500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अलग से 300 जवान लगाए जाएंगे।
स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रूट तय
दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम तक पहुंचने के लिए 5 अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। स्टेडियम में 12 एंट्री गेट बनाए गए हैं, जबकि पैवेलियन के लिए 3 अलग गेट रहेंगे। अलग-अलग शहरों और मार्गों से आने वाले दर्शकों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।





