Fake Doctor: फर्जी डॉक्टर से पूछताछ पूरी, अपोलो प्रबंधन की भूमिका पर संदेह, जल्द हो सकती है पूछताछ

Fake Doctor: बिलासपुर। बिलासपुर में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की कार्रवाई पूरी कर ली है। आरोपी से एक दिन की रिमांड पर पूछताछ की गई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अब पुलिस मामले से जुड़ी रिपोर्ट तैयार कर रही है, वहीं अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि डॉक्टर नरेंद्र जॉन के सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। आरोपी ने कबूल किया है कि वह बिना मान्यता के इलाज कर रहा था। पुलिस अब पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर केस को मजबूत कर रही है। सरकंडा थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर अब अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस जल्द ही उन अधिकारियों से पूछताछ करेगी जिन्होंने नरेंद्र जॉन को अस्पताल में नियुक्त किया था। प्रशासनिक लापरवाही और मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button