Women’s Dayअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर प्रतिभाशाली महिलाओं का होगा सम्मान…..

बिलासपुर
Women’s Day 8 मार्च 2025 को बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय “अतुल्य छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान 2025” का भव्य आयोजन होटल एम्परर पैराडाइज (यश पैलेस) में शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नवप्रभा सेवा समिति और आराधना मानव विकास समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों की सफल और प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
यह कार्यक्रम न केवल छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है, बल्कि महिलाशक्ति का उत्सव मनाने के लिए भी है। इस अवसर पर विशेष रूप से “मिस, मिसेस, ट्रांसजेंडर, और क्वीन ऑफ छत्तीसगढ़” प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जहां प्रतिभागी छत्तीसगढ़ी परिधानों में रैंप पर जलवा बिखेरेंगी। यह आयोजन महिलाओं को अपने आत्मविश्वास और परंपरा के साथ अपनी पहचान बनाने का एक मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम की प्रमुख हस्तियां:
मिसेस यूनिवर्स 2025, यीशु सोनी
अग्रवाल महिला समिति अध्यक्ष, रीना केडिया
छत्तीसगढ़ अभिनेत्री, मनीषा वर्मा
मेकअप आर्टिस्ट, उषा टंडन
मुख्य अतिथियों में शामिल होंगे:
बिलासपुर विधायक, अमर अग्रवाल
धरमलाल कौशिक
महापौर पूजा विधानी
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव
किरण सिंह
चंचल सलूजा
पायल सचिव
शिवानी तिवारी
इस आयोजन में शंकर आहूजा इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल शॉप द्वारा सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे।
नवप्रभा सेवा समिति और आराधना मानव विकास समिति पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और महिलाओं को मंच देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल राज्य की प्रतिभाओं को पहचान मिलती है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी बढ़ावा मिलता है।





