Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों ने तोड़ा टोक्यो का रिकॉर्ड, इतिहास में अब तक का शानदार प्रदर्शन 

नई दिल्ली : भारतीय खिलाड़ियों का पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को भारतीय पैरा-एथलीटों ने 5 पदक हासिल किए. एक ही दिन में इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ने पैरालंपिक में टोक्यों के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है. भारत ने अब तक 20 पदक हासिल कर लिए हैं.

भारत ने मंगलवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी63 और भाला फेंक एफ46 में रजत और कांस्य पदक जीता. इसके अलावा, दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 श्रेणी में कांस्य पदक जीता. इन सभी को मिलाकर भारत ने पेरिस ओलंपिक में मंगलवार को 5 पदक हासिल किए.

भारत ने पैरालंपिक 2024 में अब तक 20 पदक हासिल किए हैं जिसमें 3 स्वर्ण, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल हैं. भारत को इस साल अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें है ऐसे में भारत अभी कईं और पदक हासिल करने की उम्मीद है. वहीं, पेरिस ओलंपिक में भारत का टोक्यो ओलंपिक से भी ज्यादा निराशजनक प्रदर्शन रहा था.

पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी

1. अवनी लेखरा – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 – स्वर्ण

2. नितेश कुमार – पुरुष एकल SL3 (बैडमिंटन) – स्वर्ण

3. सुमित अंतिल – भाला फेंक F64 (एथलेटिक्स) – स्वर्ण

पेरिस पैरालिंपिक भारतीय रजत पदक विजेता-

1. मनीष नरवाल – पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (निशानेबाजी) – रजत

2. निषाद कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T47 (एथलेटिक्स) – रजत

3. योगेश कथुनिया – पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 (एथलेटिक्स) – रजत

4. तुलसीमथी मुरुगेसन – महिला एकल SU5 (बैडमिंटन) – रजत

5. सुहास यतिराज – पुरुष एकल SL4 (बैडमिंटन) – रजत

6. शरद कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T6 फाइनल – रजत

7. अजीत सिंह – पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा – रजत

पेरिस पैरालिंपिक भारतीय कांस्य पदक विजेता-

1. मोना अग्रवाल – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (निशानेबाजी) – कांस्य

2. प्रीति पाल – महिलाओं की 100 मीटर T35 (एथलेटिक्स) – कांस्य

3. प्रीति पाल – महिलाओं की 200 मीटर T35 (एथलेटिक्स) – कांस्य

4. रुबीना फ्रांसिस – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (निशानेबाजी) – कांस्य

5. मनीषा रामदास – महिला एकल SUS (बैडमिंटन) – कांस्य

6. राकेश कुमार / शीतल देवी – मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (एथलेटिक्स) – कांस्य

7. नित्या श्री सिवन – महिला एकल SH6 (बैडमिंटन) – कांस्य

8. मरियप्पन थंगावेलु – पुरुषों की ऊंची कूद T6 फाइनल – कांस्य

9. दीप्ति जीवनजी – महिलाओं की 400 मीटर टी20 फ़ाइनल – कांस्य

10. सुंदर सिंह गुर्जर – पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा – कांस्य

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई