Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, 307 पदाधिकारियों को सचिन पायलेट के निर्देश पर जिम्मेदारी

बिलासपुर में संतोष, ताजिमुल, साकेत और हितेश को कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह निर्णय उदयपुर नव संकल्प घोषणा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

कांग्रेस संगठन के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग ब्लॉकों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति संलग्न सूची के आधार पर की गई है। नियुक्त किए गए अध्यक्ष अपने-अपने ब्लॉकों में पार्टी संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों व चुनावी तैयारियों को मजबूती देने का काम करेंगे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन नियुक्तियों में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को प्राथमिकता दी गई है। उदयपुर नव संकल्प घोषणा के तहत कांग्रेस ने संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। ब्लॉक स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति को इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। साथ ही, आम जनता की समस्याओं को संगठन और सरकार तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से भी नवनियुक्त अध्यक्षों को सहयोग देने की अपील की है।

[pdf_embed url=”https://cgnn.in/wp-content/uploads/2026/01/CG-BCC-Notification-dt-14-January-2026.pdf”]

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई