छत्तीसगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएँ : CM साय ने दक्षिण कोरियाई निवेशकों से साझा किया विज़न

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को निवेश का आदर्श गंतव्य बताते हुए दक्षिण कोरियाई निवेशकों के सामने प्रदेश की संभावनाएँ साझा कीं। सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में KITA (कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन) के साथ मिलकर उन्होंने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और कुशल मानव संसाधन विदेशी निवेश के लिए बड़ी ताकत हैं।

सीएम साय ने जानकारी दी कि उन्होंने भारत के दक्षिण कोरिया में राजदूत से भी मुलाकात की और छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्टील और खनिज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और फूड प्रोसेसिंग तक कई क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक साझेदारी की अपार संभावनाएँ हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button