Illegal Sand Mining: अरपा नदी पर रेत माफियाओं का राज,प्रशासन की आंखों पर पट्टी..??
Illegal Sand Mining: लोखड़ी में रेत की दिनदहाड़े लूट,खनिज विभाग बेखबर या प्रश्रय ..?

बिलासपुर में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के सारे दावे एक बार फिर खोखले साबित हो रहे हैं। (Illegal Sand Mining) प्रशासन और खनिज विभाग के नाक के नीचे अरपा नदी की छाती को लगातार छलनी किया जा रहा है।और खनन माफियाओं के हौसले अब खुलेआम आसमान छू रहे हैं। सबसे ताज़ा मामला शहर से लगे लोखड़ी गांव का है, जहां सुबह से लेकर देर रात तक रेत माफिया बेखौफ होकर नदी में ट्रैक्टर उतार रहे हैं और कीमती रेत की खुली लूट मची हुई है।
रेत की लूट पर सरकार के दावे फेल,लोखड़ी में कानून ध्वस्त
ग्राउंड पर तस्वीर बेहद चौंकाने वाली है।अरपा नदी के किनारे हर दिन सैकड़ों ट्रैक्टरों की कतार, नदी की मिट्टी को काटते हुए अवैध तरीके से रेत निकालना,और फिर उसे धड़ल्ले से बाहर भेजना पूरा खेल बिलकुल खुलेआम चल रहा है। (Illegal Sand Mining) आश्चर्य की बात यह है कि यह सब कुछ शहर से सटे इलाके में हो रहा है, जहां अधिकारियों की नज़र सबसे पहले पड़नी चाहिए।
अवैध खनन का आतंक अरपा नदी मर रही है,अफसर सो रहे हैं….(Illegal Sand Mining)
लेकिन हैरानी यह है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन की अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी या फिर अनदेखी की जा रही है।यह बड़ा सवाल खड़ा करता है।जब इस पूरे मामले पर जिला खनिज अधिकारी किशोर गोलघाटे से बात की गई, तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन जरूर दिया। लेकिन जमीन पर जारी अवैध खनन की रफ्तार देखकर यह कहना मुश्किल है कि कार्रवाई का असर कब दिखेगा और कितना दिखेगा।
अरपा नदी पर रेत माफियाओं का राज,प्रशासन की आंखों पर पट्टी..??
.लोखड़ी में हो रहा यह अवैध खनन न सिर्फ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि अरपा नदी के अस्तित्व पर भी खतरा पैदा कर रहा है।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या खनिज विभाग इस बार वाकई कड़ी कार्रवाई करेगा?या फिर यह मामला भी बाकी मामलों की तरह धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?फिलहाल,अवैध खनन के इस खेल पर लगाम कब लगेगी यह देखने वाली बात होगी।





