मोढे गांव में अवैध रेत डंपिंग, प्रशासन की लापरवाही से माफियाओं के हौसले बुलंद

तखतपुर: तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोढे में अवैध रेत कारोबार जोरों पर है। गांव में 100 से ज्यादा ट्रैक्टर रेत अवैध रूप से डंप की गई है, जिससे यह साफ दिख रहा है कि रेत माफिया प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण के समय रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होती थी, लेकिन अब प्रशासन की निष्क्रियता की वजह से माफियाओं के हौसले बढ़ गए हैं।

खासकर नए एसडीएम की उदासीनता चिंता का विषय बन गई है। जब उन्हें इस अवैध डंपिंग की जानकारी दी गई तो उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इससे साफ है कि अधिकारी इन अवैध गतिविधियों को गंभीरता से नहीं ले रहे। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो रेत माफिया और ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

जनता ने मांग की है कि शासन तत्काल इस मामले का संज्ञान ले और सख्त कार्रवाई कर अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाए, ताकि लोगों का प्रशासन पर भरोसा बना रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई