review meeting: IG ने ली पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, अनुशासन और प्रशिक्षण को प्राथमिकता के साथ दिए कई अहम निर्देश

review meeting: बिलासपुर। बिलासपुर के बिलासागुड़ी में हुई रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में बेसिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, अनुशासन को प्राथमिकता देने और नवीन कानूनों पर प्रशिक्षण बढ़ाने जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए और नए लक्ष्य तय किए।

बैठक में आईजी ने पिछले लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की और आगामी लक्ष्य की कार्ययोजना पर बात की। पुलिसिंग में सुधार, जनता से संवाद, अपराध नियंत्रण और समयबद्ध कार्रवाई जैसे विषयों पर विशेष बल दिया गया। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने अधिकारियों से नवीन कानूनों की जानकारी बढ़ाने और फील्ड स्तर पर प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन पुलिस की पहचान है, और इसे हर स्तर पर बनाए रखना आवश्यक है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button