छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत; कई महिलाओं के शव दो टुकड़ो में बटा
रायपुर-बालौदाबाजार मार्ग पर ट्रेलर और माजदा की टक्कर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब ग्राम चटौद के ग्रामीण एक छट्ठी (चौथिया) कार्यक्रम से लौट रहे थे। सभी लोग एक माजदा वाहन में सवार थे और खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना बनारसी से अपने गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में सारागांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अब तक 10 से अधिक लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे में एक साल से भी कम उम्र के एक बच्चे की भी मौत हो गई। हादसे के समय माजदा वाहन में लगभग 50 से अधिक लोग सवार थे, जो सभी शादी के बाद आयोजित छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग माजदा में फंसे रह गए, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। यह हादसा प्रदेश के लिए एक बड़ा झटका है और यह सवाल उठाता है कि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर अब और कितनी सख्ती की आवश्यकता है।

हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों की सूची इस प्रकार है:
- भूमि साहू (6 वर्ष)
पिता: सुशील साहू, निवासी: आनंद गांव, बेरला - उमंग साहू (4 माह)
पिता: सुशील साहू, निवासी: आनंद गांव, थाना बेरला, बेमेतरा - गीता साहू
पति: हीरा राम साहू, निवासी: ग्राम मोहंदी, धरसीवां - प्रभा साहू
पति: रोहित कुमार, निवासी: मोहंदी, धरसीवां - नंदनी साहू (60 वर्ष)
पति: थानू साहू, निवासी: मोहंदी, धरसीवां - एकलव्य उर्फ वासु साहू (7 वर्ष)
पिता: विक्रम साहू, निवासी: मोहंदी, धरसीवां - कुंती साहू (55 वर्ष)
पति: मोती साहू, निवासी: चतौद - कीर्ति साहू
पति: दूजे राम साहू, निवासी: चतौद - टिकेश्वरी साहू
पति: संदीप साहू, निवासी: चतौद - टिकेश्वरी साहू
पति: विष्णु साहू, निवासी: मनहोरा - महिमा साहू (18 वर्ष)
पिता: केदार नाथ साहू, निवासी: गोंदवारा, थाना खमतराई - वर्षा साहू (27 वर्ष)
पति: सुशील साहू, निवासी: आनंद गांव, थाना बेरला - राजबती साहू (60 वर्ष)
पति: रामाधार साहू, निवासी: नगपुरा, थाना मंदिर हसौद





