Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिण भागों में होगी झमाझम बारिश, जानें अन्य जिलों का हाल…

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ाने की संभावना है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। हालांकि इन दिनों प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश थम सी गई है। धूप की वजह से लोग उमस से परेशान हैं। इस बीच एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज सुबह से ही हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित अवदाब क्षेत्र के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर भारी से अधिक भारी बारिश हो सकती है।  प्रदेशभर के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और झमाझम बारिश होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि इन दिनों दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इसके प्रभाव से उन इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। आज भी एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो जगह पर झमाझम बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर में हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं।

बीते दिनों शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश की कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। वहीं चार जगह पर भारी बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश सुकमा में हुई है। शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान जांजगीर, मुंगेली, पेंड्रा रोड में 34.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 22.के डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई