मध्य छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, अगले 5 दिन हीट वेव का अलर्ट जारी

मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले 2 दिनों तक कुछ स्थानों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति रहने की संभावना है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिलेगी।

तापमान में बढ़ोतरी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। राज्य में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ।

ट्रफ लाइन का असर, आंधी-बारिश की संभावना
बिहार से मध्य प्रदेश तक सक्रिय ट्रफ लाइन झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

गर्म दिन के साथ गर्म रातें भी बढ़ाएंगी परेशानी
आने वाले दो दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कई जगहों पर हीट वेव का असर जारी रहेगा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button