कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई इस तारीख को होगी

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख आगे बढ़ गई है। पहले की तारीख पर सुनवाई नहीं हो पाई और अब जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। इसके पहले 22 नवंबर को सुनवाई होनी थी। लेकिन अब इसे 25 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

जेल में बंद हैं देवेंद्र यादव

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पिछले तीन महीनों से बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में हैं। यह हिंसा 10 जून को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई थी, जिसमें आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए थे। यादव को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत को लेकर बलौदाबाजार सत्र न्यायालय में भी सुनवाई जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button