Tragic road accident: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक और बच्ची की मौत, महिला की हालत गंभीर

Tragic road accident: फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर आई है। जहां बाइक और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह सड़क हादसा नेशनल हाइवे 30 में हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। बाईक में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल है। यह पूरा मामला फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत माझी आठगांव का है।

वहीं रविवार को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और सारंगढ़ इलाकों से दर्दनाक सड़क हादसों की खबरें सामने आई हैं, जिनमें कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पेण्डारी गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक देर रात एक आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखकर घर लौट रहे थे। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह भीषण दुर्घटना हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button