दीपावली के बाद भी रिश्तों की मिठास बरकरार: बृजमोहन अग्रवाल के निवास में मिला आपसी सौहार्द का संदेश

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीपावली के बाद भी रिश्तों की मिठास बनाए रखने का सुंदर संदेश दिया। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा कि “दीपों का यह पर्व केवल रोशनी का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला उत्सव है।”

बीती रात रामसागर पारा स्थित उनके पैतृक निवास पर विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग पहुंचे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आदिवासी समाज के भाइयों-बहनों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसने पूरे माहौल को आनंद और लोकगौरव की भावना से भर दिया।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लोगों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सच्ची पूंजी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई